https://www.thehealthjournal.co.in THE HEALTH JOURNAL written and designed by VIJAY K KASHYAP

शुगर कंट्रोल करने का बेहद आसान तरीका: 7 दिन में देखें फर्क

चित्र
शुगर कंट्रोल करने का बेहद आसान तरीका: 7 दिन में देखें फर्क   ​क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो रोजाना सुबह जल्दी उठकर वॉक करते हैं, मीठा खाना बिल्कुल बंद कर चुके हैं, चावल और आलू से परहेज करते हैं और समय पर दवाइयां भी लेते हैं, फिर भी आपकी ब्लड शुगर कंट्रोल में नहीं आ रही है? यदि हाँ, तो यह ब्लॉग आपके लिए ही है। ​आइए, इसे बेहतर ढंग से समझने के लिए शर्मा जी के एक वास्तविक उदाहरण से शुरुआत करते हैं। ​ शर्मा जी की कहानी: सब कुछ करने के बाद भी शुगर अनियंत्रित क्यों? ​ पिछले महीने शर्मा जी डॉक्टर के पास अपनी 6 महीने की शुगर रिपोर्ट्स का पूरा बंडल लेकर आए। वे बेहद अनुशासनप्रिय व्यक्ति हैं—रोजाना सुबह 5:00 बजे उठकर 40 मिनट वॉक करते थे, मीठा, चावल और आलू पूरी तरह से छोड़ चुके थे, और बिना किसी छुट्टी के अपनी दवाइयां नियमित रूप से ले रहे थे। इसके बावजूद उनकी फास्टिंग शुगर 190 से नीचे नहीं आ रही थी। थक हारकर उन्होंने पूछा, "डॉक्टर साहब, मैं सब कुछ कर रहा हूँ, फिर भी मेरी शुगर कंट्रोल में क्यों नहीं आ रही है?" ​ यदि आपकी कहानी भी शर्मा जी जैसी ही है, तो आइए जानते वे तीन मुख्य कारण...

टाईप 2 शुगर से बचाव (Type 2 Sugar prevention) का आसान और बेहतर उपाय


1️⃣ खान-पान में सुधार : 


अत्यधिक भोजन से बचें – जरूरत से ज्यादा और बार-बार खाने की आदत छोड़ें।


रोटियों में बदलाव करें – गेहूं के आटे में रागी, जौ, ज्वार और तीसी मिलाकर बनाएं।


सफेद चावल छोड़ें – इसकी जगह ब्राउन राइस अपनाएं, कभी कभार मोटा चावल (सप्ताह में 1-2 दिन चलेगा, लेकिन हल्का नास्ता समझ कर) ।

सब्जी और दाल भरपूर खायें - रोटी या दाल को शुद्ध घी के साथ मजे से आनन्द ले सकते हैं। 

🛑 बाहर (होटलिंग) के खाना बिल्कुल बन्द 

 बाहर होटल के खाने का स्वाद सिर्फ नाक तक आने दें, मुंह तक हरगिज न पहुंचने पाए, इस बात का पूरा ध्यान रखें, क्योंकि यह सबसे सेफ  चोर-दरवाजा है - जहाँ शुगर को  खाद-पानी  मिलते रहता है। 


नाश्ते में लें : 


मौसमी सलाद


भीगे हुए: अख़रोट कमसे कम 2 पिस , मेथी, बादाम गिरि 5-6, छुहारे 2, मुंगफली 10-12 दाने, किशमिश 8-10 



🔶मुख्य भोजन का समय : 


दिन में: सुबह 10 से 12 बजे के बीच


रात को : 6 से 8 बजे तक 



खाने के बाद सादा पानी नहीं पिएं – इसकी जगह मठ्ठा या पतला दही लें अथवा ल्युक वार्म वाटर भी ले सकते हैं। 


♦️तेल और मीठा का विकल्प : 


रिफाइंड तेल की जगह पीली सरसों का तेल 


चीनी की जगह गुड़ का उपयोग 


2️⃣ जीवनशैली में बदलाव : 


डायबिटीज़ में योग, अनुलोम-विलोम, शरीर की मालिश, रोज़ की दिनचर्या 


सोने और जागने का समय तय करें – रात 8-9 बजे सोएं, सुबह 5-6 बजे उठें।


😀सुबह की शुरुआत टहलने से करें 


शारीरिक सफाई रखें – विशेष रूप से पेट, आंख, दांत, बाल, नाखून। 


🙏प्राणायाम करें : 


खाली पेट 10 मिनट अनुलोम-विलोम करें (आंतरिक व बाह्य कुम्भक सहित)। 



ध्यान (Meditation) सीखें और रोज़ अभ्यास करें। 


स्नान से पहले सरसों तेल से पूरे शरीर की मालिश करें और धूप सेंकें। 


3️⃣ दवाओं और सप्लीमेंट्स का सेवन 

 डायबिटीज़ की गोली यदि ले रहे हैं तो लेते रहें बाद में इनका डोज धीरे-धीरे कम कर सकते हैं आयुर्वेदिक सप्लीमेंट, ओमेगा 3, विटामिन D3, मोरिंगा, विटामिन B12 की गोली 


डॉक्टर की सलाह पर आधारित दवा लें – खुद से दवा बंद न करें। 


❤️सप्लीमेंट्स का सेवन करें : 


Fytika कंपनी का Omega 3 fatty acids – 1 गोली रोज 


VITA 365 – 1 गोली रोज 


Moringa – रात को 1 गोली 


Vitamin D3 (कैल्सिफेराॅल) – हफ्ते में 1 शैशे 

न्युरोबियन फोर्ट टैब्लेट्स (विटामिन B12) नित्य 1

 - इससे तंत्रिका तंत्र को बल मिलता है, रक्त संचार बेहतर बना रहता है। 


4️⃣ मौसमी फलों का सेवन : 

डायबिटीज़ में कौन से फल खाएं, विटामिन C के स्रोत

भोजन के बाद अगर भूख लगे तो लें : 

आंवला, अमरूद, सेब, नारंगी 


इससे शरीर को भरपूर विटामिन C मिलता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।



✅ निष्कर्ष : 

टाइप 2 शुगर से बचाव, जीवनशैली उपचार, घरेलू उपाय यह परामर्श व्यक्तिगत अनुभव के आधार पर जानकारी देने के लिए है। यदि आप इससे अपने में सुधार नहीं फिल कर रहे हैं तो चिकित्सक से अवश्य मिलें। 

यदि आप इन उपायों को लंबे समय तक अपनाते हैं, तो ये आपकी जीवनशैली का हिस्सा बन जाएंगे।टाइप 2 डायबिटीज़ से बचना न केवल संभव है, बल्कि प्राकृतिक तरीकों से यह पूरी तरह काबू में रह सकती है।

यह सब व्यक्तिगत रूप से आजमाया हुआ और प्रभावी जीवनशैली है।


   
  - : लेखक : -
विजय कुमार कश्यप

देखने के लिए स्क्रोल करें :

आयुर्वेदिक आदतें जो दवा से बेहतर हैं: स्वस्थ और दीर्घायु जीवन का प्राकृतिक मार्ग

क्या आप जानते हैं कि आपके घर की रसोई ही दुनिया की सबसे बड़ी और सुरक्षित डिस्पेंसरी है?

स्वस्थ मुस्कान का रहस्य: दांतों और मसूड़ों को मजबूत बनाने के संपूर्ण उपाय

30 की उम्र के बाद कमजोरी? शरीर में नई ताकत भर देंगे ये 10 हाई-प्रोटीन फूड्स

डिजिटल बुढ़ापा: क्या आपका स्मार्टफोन आपकी जवानी छीन रहा है?

इन सरल अभ्यासों और रसोई की खानपान से दिमाग को बनायें शार्प

रात 2 बजे अचानक नींद क्यों टूटती है? पानी पीने की गलत आदतें और समाधान

स्वास्थ्य और आयुर्वेद: द हेल्थ जरनल की ज्ञान-यात्रा

शरीर खुद ही करता है सभी रोगों का इलाज | जानें प्रकृति के अद्भुत रहस्य और प्राकृतिक उपचार

​चिकनगुनिया से जंग: लक्षण और प्रभावी घरेलू नुस्खे