https://www.thehealthjournal.co.in THE HEALTH JOURNAL written and designed by VIJAY K KASHYAP

लंबी आयु के 7 सूत्र: आधुनिक विज्ञान और स्वस्थ जीवनशैली का संगम

चित्र
लंबी आयु के 7 सूत्र: आधुनिक विज्ञान और स्वस्थ जीवनशैली का संगम ​ दीर्घायु और स्वस्थ जीवन कोई संयोग नहीं, बल्कि रोज़मर्रा की छोटी-छोटी, लेकिन सुसंगत आदतों का परिणाम है। ‘लंबी आयु के 7 नियम’ पारंपरिक जीवन-दृष्टि की गहराई को समेटे हुए हैं। दिलचस्प बात यह है कि जिन बातों को हमारे पूर्वजों ने अनुभव और संतुलन के माध्यम से समझा, आज आधुनिक चिकित्सा विज्ञान और दीर्घायु शोध (Longevity Science) उन्हीं सिद्धांतों की जैविक और कोशिकीय स्तर पर पुष्टि कर रहे हैं। ​ आइए, इन सातों नियमों को सिलसिलेवार समझते हैं और देखते हैं कि आधुनिक चिकित्सा विज्ञान इनके बारे में क्या कहता है: ​ 1. 80% पेट भरकर खाएं; ज्यादा खाना शरीर को नहीं, बीमारियों को ताकत देता है ​ पहला नियम पेट भर जाने से थोड़ा पहले रुक जाने की प्रेरणा देता है। यथासमय संयमित आहार ही स्वस्थ जीवन शैली और दीर्घायु होने का आधार है। ​ आधुनिक शोध क्या कहते हैं: कैलोरी प्रतिबंध (Calorie Restriction) और संयमित भोजन पर हुए अध्ययनों से पता चलता है कि लगातार आवश्यकता से अधिक खाने से शरीर पर मेटाबॉलिक दबाव बढ़ता है। इससे इंसुलिन संवेदनशीलता ...

जो रहेगा On Road Hit, वो होगा Always Fit : मैजिक सीक्रेट ऑफ Good Health


जो रहेगा On Road Hit, वो होगा Always Fit
:  मैजिक सीक्रेट ऑफ Good Health

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग हेल्थ के लिए महंगे जिम, प्रोटीन सप्लीमेंट्स और नई-नई फिटनेस ट्रेंड्स का सहारा लेते हैं। लेकिन सच यह है कि स्वास्थ्य का सबसे बड़ा और आसान राज़ सड़क पर पैदल चलने में ही छिपा है। यही कारण है कि कहा जाता है –

"जो रहेगा On Road Hit, वो होगा Always Fit."


पैदल चलना क्यों है जरूरी?

  1. बॉडी बिल्ड सेटअप को मैनेज करता है
    जब हम रोजाना पैदल चलते हैं तो शरीर अपनी पूरी ऊर्जा प्रणाली (Energy System) को बहुत ही Managed Way में Arrange कर लेता है। ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है, हार्ट मजबूत बनता है और शरीर की मांसपेशियाँ खुद-ब-खुद Shape में आने लगती हैं।

  2. शरीर और मन की तत्परता
    सड़क पर उतरकर चलने का अर्थ है – केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि मन को भी सक्रिय करना।
    • जैसे ही हम सड़क पर आते हैं, आसपास का सामाजिक परिवेश (Social Environment) हमें सजग करता है।
    • चलने के दौरान आँखें, कान और दिमाग एक साथ तालमेल बिठाते हैं।
    • इससे शरीर और मन दोनों एकजुट होकर तत्परता (Readiness) की स्थिति में आ जाते हैं।
    • यही सामंजस्य (Harmony) हमारी मानसिक और शारीरिक सेहत को और भी सशक्त बनाता है।

  3. सस्ता और असरदार व्यायाम
    पैदल चलना सबसे आसान एक्सरसाइज है। न कोई महंगा खर्च, न कोई उपकरण – बस आपके पास समय और इच्छाशक्ति होनी चाहिए।

  4. मानसिक स्वास्थ्य का साथी
    सुबह या शाम को सड़क पर चलते हुए ताज़ी हवा और प्राकृतिक वातावरण तनाव, चिंता और डिप्रेशन को दूर करता है। यह एक तरह से Nature Therapy है।

  5. वजन और डायबिटीज कंट्रोल में मददगार
    लगातार पैदल चलने से कैलोरी बर्न होती है। यही आदत मोटापा, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी लाइफस्टाइल बीमारियों को रोकने में कारगर है।


कितनी देर पैदल चलना चाहिए?

  • रोज़ाना कम से कम 30 मिनट तेज़ कदमों से पैदल चलना आपके शरीर को Fit रखने के लिए काफी है।
  • यदि समय कम है तो सुबह और शाम 15-15 मिनट का पैदल चलना भी उतना ही असरदार होगा।


पैदल चलने के छोटे-छोटे फायदे

  • नींद गहरी और अच्छी आती है
  • Digestion मजबूत होता है
  • हड्डियाँ और जोड़ों की शक्ति बढ़ती है
  • चेहरा चमकदार और ताजगी भरा दिखता है
  • शरीर खुद ही सही पोस्चर (Posture) में रहने लगता है
  • सामाजिक परिवेश के साथ संपर्क और संवाद क्षमता बेहतर होती है


निष्कर्ष :

आज का समय चाहे कितना भी Modern क्यों न हो जाए, लेकिन हेल्थ का असली राज़ हमेशा Nature के करीब ही मिलेगा। सड़क पर चलना हमें न केवल फिट रखता है बल्कि समाज के साथ तालमेल बिठाने और मानसिक सजगता भी देता है।

याद रखिए –
"On Road Hit बनना ही Always Fit रहने का सबसे बड़ा और आसान राज़ है।"

लेखक : विजय कुमार कश्यप 

देखने के लिए स्क्रोल करें :

आयुर्वेदिक आदतें जो दवा से बेहतर हैं: स्वस्थ और दीर्घायु जीवन का प्राकृतिक मार्ग

क्या आप जानते हैं कि आपके घर की रसोई ही दुनिया की सबसे बड़ी और सुरक्षित डिस्पेंसरी है?

स्वस्थ मुस्कान का रहस्य: दांतों और मसूड़ों को मजबूत बनाने के संपूर्ण उपाय

30 की उम्र के बाद कमजोरी? शरीर में नई ताकत भर देंगे ये 10 हाई-प्रोटीन फूड्स

डिजिटल बुढ़ापा: क्या आपका स्मार्टफोन आपकी जवानी छीन रहा है?

रात 2 बजे अचानक नींद क्यों टूटती है? पानी पीने की गलत आदतें और समाधान

इन सरल अभ्यासों और रसोई की खानपान से दिमाग को बनायें शार्प

शरीर खुद ही करता है सभी रोगों का इलाज | जानें प्रकृति के अद्भुत रहस्य और प्राकृतिक उपचार

स्वास्थ्य और आयुर्वेद: द हेल्थ जरनल की ज्ञान-यात्रा

​चिकनगुनिया से जंग: लक्षण और प्रभावी घरेलू नुस्खे