https://www.thehealthjournal.co.in THE HEALTH JOURNAL written and designed by VIJAY K KASHYAP

दिमाग और शरीर का अद्भुत तालमेल: माइंड एंड बायोलॉजी के 10 रहस्य

चित्र
दिमाग और शरीर का अद्भुत तालमेल : माइंड एंड बायोलॉजी के 10 रहस्य ​ हमारे शरीर और दिमाग का रिश्ता बेहद दिलचस्प और गहरा है। हम अक्सर अपने शरीर को एक मशीन की तरह समझते हैं और दिमाग को उसका ड्राइवर, लेकिन सच्चाई इससे कहीं अधिक जटिल और जादुई है। माइंड एंड बायोलॉजी (Mind & Biology) से जुड़े कुछ रोचक और वैज्ञानिक तथ्यों को आधार बनाते हुए आइए यहाँ जानते हैं कि हमारा दिमाग और शरीर कैसे काम करता है ?  ​ 1. विचारों का शारीरिक स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव ​हम जो कुछ भी सोचते हैं, उसका सीधा असर हमारे शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। सकारात्मक सोच रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immune System ) को मजबूत करती है, जबकि लगातार तनाव और नकारात्मक विचार शरीर को अंदर से कमजोर कर सकते हैं। ​ 2. मस्तिष्क की असीमित क्षमता ​मानव मस्तिष्क ब्रह्मांड की सबसे जटिल संरचनाओं में से एक है। यह अनगिनत सूचनाओं को प्रोसेस कर सकता है और जरूरत के हिसाब से नए न्यूरल कनेक्शन (Neural Connections) बनाकर खुद ढलने की अद्भुत क्षमता रखता है। ​ 3. भावनाओं का बायोलॉजिकल आधार ​जब हम खुशी, डर, गुस्सा या उदासी महसूस करते हैं, तो केवल हम...

अनिद्रा और ओवरथिंकिंग से राहत पाने के 6 असरदार आयुर्वेदिक उपाय



अनिद्रा और ओवरथिंकिंग से राहत पाने के 6 असरदार आयुर्वेदिक उपाय

​भागदौड़ भरी जिंदगी और तनाव के कारण आज के समय में अनिद्रा (Insomnia) और ओवरथिंकिंग आम समस्या बन चुके हैं। रातभर करवटें बदलते रहना और मन में अनगिनत विचारों का चलते रहना न सिर्फ मानसिक शांति को प्रभावित करता है, बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य को भी कमजोर करता है। यदि आप भी इस समस्या से परेशान हैं और वेदों-पुराणों की इस प्राचीन पद्धति से सुकून पाना चाहते हैं, तो आयुर्वेद के ये पांच सरल और प्रभावी उपाय आपके बेहद काम आ सकते हैं:

  1. ​दूध और जायफल का सेवन: रात को सोने से पहले थोड़ा सा भैंस का दूध लें और उसमें दो से तीन चुटकी जायफल का चूर्ण अच्छी तरह मिलाकर पिएं। जायफल मन को शांत करने और गहरी नींद लाने में बहुत मददगार माना जाता है।
  2. पाद अभ्यंग (पैरों के तलवों की मालिश): रात को बिस्तर पर जाने से पहले अपने पैरों के तलवों पर घी, नारियल का तेल या तिल के तेल को हल्का गुनगुना करके लगाएं। इसके बाद तलवों की हल्के हाथों से कुछ देर मालिश (पाद अभ्यंग) करें। इससे थकान दूर होती है और तंत्रिका तंत्र (Nervous System) शांत होता है।
  3. ​नस्य क्रिया: आयुर्वेद में नाक को सिर का द्वार माना गया है। सोने से पहले नाक के अंदर शुद्ध घी या तेल की एक या दो बूंदें डालें (या उंगली की सहायता से अंदर लगाएं)। यह प्रक्रिया मानसिक तनाव को कम करने और मस्तिष्क को तरोताजा रखने में सहायक है।
  4. योग निद्रा का अभ्यास: मानसिक शांति और तनाव मुक्ति के लिए योग निद्रा एक अचूक अभ्यास है। रात को सोने से पहले या दिन में किसी शांत समय योग निद्रा का अभ्यास करने से मन का भटकाव रुकता है और चैन की नींद आने का मार्ग प्रशस्त होता है।
  5. संपूर्ण शरीर की मालिश (अभ्यंग): हफ्ते में कम से कम दो से तीन बार अपने पूरे शरीर पर गुनगुने तेल से सौम्य मालिश (अभ्यंग) करें। यह पूरे शरीर में रक्त संचार को बेहतर बनाता है, मांसपेशियों की जकड़न को दूर करता है और गहरी नींद के लिए शरीर को तैयार करता है।
  6. सिर की मालिश (शिरोभ्यंग): रात में नित्य सोने से पहले शुद्ध सरसों के तेल से सिर की हल्के हाथों से मालिश करें। यह मानसिक तनाव को कम करने और मस्तिष्क को शांत करने में बेहद असरदार है। तेल बिस्तर पर न फैले, इसके लिए सिर पर एक साफ सूती गमछा या तौलिया लपेटकर सोएं।

​इन प्राकृतिक उपायों को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाकर आप बिना किसी दुष्प्रभाव के अनिद्रा और तनाव से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। 

✍️ लेखक: विजय कुमार कश्यप 

देखने के लिए स्क्रोल करें :

आयुर्वेदिक आदतें जो दवा से बेहतर हैं: स्वस्थ और दीर्घायु जीवन का प्राकृतिक मार्ग

क्या आप जानते हैं कि आपके घर की रसोई ही दुनिया की सबसे बड़ी और सुरक्षित डिस्पेंसरी है?

स्वस्थ मुस्कान का रहस्य: दांतों और मसूड़ों को मजबूत बनाने के संपूर्ण उपाय

30 की उम्र के बाद कमजोरी? शरीर में नई ताकत भर देंगे ये 10 हाई-प्रोटीन फूड्स

डिजिटल बुढ़ापा: क्या आपका स्मार्टफोन आपकी जवानी छीन रहा है?

इन सरल अभ्यासों और रसोई की खानपान से दिमाग को बनायें शार्प

रात 2 बजे अचानक नींद क्यों टूटती है? पानी पीने की गलत आदतें और समाधान

स्वास्थ्य और आयुर्वेद: द हेल्थ जरनल की ज्ञान-यात्रा

शरीर खुद ही करता है सभी रोगों का इलाज | जानें प्रकृति के अद्भुत रहस्य और प्राकृतिक उपचार

​चिकनगुनिया से जंग: लक्षण और प्रभावी घरेलू नुस्खे