https://www.thehealthjournal.co.in THE HEALTH JOURNAL written and designed by VIJAY K KASHYAP

लंबी आयु के 7 सूत्र: आधुनिक विज्ञान और स्वस्थ जीवनशैली का संगम

चित्र
लंबी आयु के 7 सूत्र: आधुनिक विज्ञान और स्वस्थ जीवनशैली का संगम ​ दीर्घायु और स्वस्थ जीवन कोई संयोग नहीं, बल्कि रोज़मर्रा की छोटी-छोटी, लेकिन सुसंगत आदतों का परिणाम है। ‘लंबी आयु के 7 नियम’ पारंपरिक जीवन-दृष्टि की गहराई को समेटे हुए हैं। दिलचस्प बात यह है कि जिन बातों को हमारे पूर्वजों ने अनुभव और संतुलन के माध्यम से समझा, आज आधुनिक चिकित्सा विज्ञान और दीर्घायु शोध (Longevity Science) उन्हीं सिद्धांतों की जैविक और कोशिकीय स्तर पर पुष्टि कर रहे हैं। ​ आइए, इन सातों नियमों को सिलसिलेवार समझते हैं और देखते हैं कि आधुनिक चिकित्सा विज्ञान इनके बारे में क्या कहता है: ​ 1. 80% पेट भरकर खाएं; ज्यादा खाना शरीर को नहीं, बीमारियों को ताकत देता है ​ पहला नियम पेट भर जाने से थोड़ा पहले रुक जाने की प्रेरणा देता है। यथासमय संयमित आहार ही स्वस्थ जीवन शैली और दीर्घायु होने का आधार है। ​ आधुनिक शोध क्या कहते हैं: कैलोरी प्रतिबंध (Calorie Restriction) और संयमित भोजन पर हुए अध्ययनों से पता चलता है कि लगातार आवश्यकता से अधिक खाने से शरीर पर मेटाबॉलिक दबाव बढ़ता है। इससे इंसुलिन संवेदनशीलता ...

खिसकी हुई नाभी (धरन) को 100% ठीक करें : आयुर्वेद, सरल व्यायाम और न्युरोथिरोपी से



परिचय : 

नाभी (धरन) केवल शरीर का बाहरी केन्द्र नहीं, बल्कि आंतरिक संतुलन का प्रमुख आधार भी है। हमारे पाचन, ऊर्जा प्रवाह और मानसिक स्थिति — सभी पर इसका सीधा प्रभाव पड़ता है। जब यह अपने स्थान से खिसक जाती है, तो शरीर अनेक समस्याओं से जूझने लगता है, जैसे — गैस, एसिडिटी, कब्ज, चक्कर, ऐंठन, यहां तक कि डिप्रेशन तक।


आश्चर्य की बात है कि आधुनिक चिकित्सा पद्धति (एलोपैथी) में इसका कोई विशेष निदान नहीं है। लेकिन आयुर्वेद, व्यायाम और न्युरोथिरोपी — तीन ऐसे अद्भुत उपाय हैं, जिनसे नाभी को बिना किसी दवा या ऑपरेशन के 100% ठीक किया जा सकता है।



---


1. आयुर्वेदिक तरीका — नींबू और सुहागे से नाभी को स्थान पर लाएं


सामग्री : 




1 नींबू




2-3 चुटकी सुहागा (पनसारी से आसानी से उपलब्ध)






विधि




एक नींबू लें और उसे गैस या कोयले की आंच में 3-4 मिनट तक सेंकें, जब तक वह काला न हो जाए, पर फटे नहीं।




ठंडा होने दें।




अब एक लोहे के तवे पर सुहागा रखें और गरम करें जब तक उसका सारा जल वाष्पित न हो जाए।




ठंडा करके उसे पीस लें और बारीक चूर्ण बना लें।




अब नींबू का रस निचोड़कर उसमें 2-3 चुटकी सुहागा मिलाएं।




इस मिश्रण को धीरे-धीरे जीभ से चाटें — पूरे 10-15 मिनट तक।




यही प्रक्रिया 3 दिनों तक करें।


परिणाम: नाभी धीरे-धीरे स्वतः यथास्थान आ जाती है।





---


2. सरल व्यायाम — केवल 6-12 सैकेंड में अद्भुत लाभ



इन 3 व्यायामों को प्रतिदिन केवल 5 मिनट देने से नाभी की स्थिति सामान्य हो जाती है:


व्यायाम 1:


पेट के बल लेट जाएं।


बायां पैर और दाहिना हाथ जितना हो सके उठाएं — 6 सैकेंड तक।


फिर दायां पैर और बायां हाथ — 6 सैकेंड।



व्यायाम 2:



पीठ के बल लेटें।


बायां पैर और दाहिना हाथ एक साथ उठाएं — 6 सैकेंड तक।
फिर दायां पैर और बायां हाथ — 6 सैकेंड।

व्यायाम 3 (नौकासन):
पीठ के बल लेटें।
दोनों हाथ, पैर और सिर को एक साथ ऊपर उठाकर नौका का आकार बनाएं — 12 सैकेंड तक।

नियम: सभी व्यायाम लगातार 3 दिन करें। पहले दिन से ही राहत मिलने लगती है।

---


3. न्युरोथिरोपी विधि — हथेली से शरीर के केन्द्र तक उपचार


चरण 1:


एक हथेली के मध्य में दूसरे हाथ के अंगूठे से 6 सैकेंड दबाव दें, फिर 1 सैकेंड छोड़ें। ऐसा 3 बार।


अब हाथ बदलकर यही दोहराएं।



चरण 2:


हथेली के बीच में अंगूठे व तर्जनी/मध्यमा से एक साथ ऊपर-नीचे दबाएं — 6 सैकेंड दबाना, 1 सैकेंड छोड़ना।


दोनों हाथों में यही क्रिया 3 बार करें।



चरण 3:


एक हाथ की बांह को पकड़कर तर्जनी से 12 सैकेंड दबाएं, फिर 1 सैकेंड छोड़ें।


दूसरे हाथ में भी दोहराएं।



चरण 4:


शांत बैठकर 20 से 1 तक उल्टी गिनती करें — ध्यान केंद्रित करने हेतु।


अब हथेलियों को आपस में रगड़ें और चेहरे पर फेरें — ऊर्जा संचार हेतु।




---


निष्कर्ष:

नाभी खिसकने की समस्या जितनी आम है, उसका समाधान उतना ही अनदेखा रह गया है। ऊपर बताए गए आयुर्वेदिक उपाय, व्यायाम और न्युरोथिरोपी तकनीक मिलकर न केवल इस समस्या को जड़ से मिटा सकते हैं, बल्कि शरीर के ऊर्जा-चक्र को भी संतुलित करते हैं।


स्वस्थ नाभि = स्वस्थ पाचन + संतुलित मन + ऊर्जावान शरीर।

अब जरूरत है बस इन उपायों को अपनाने की।

लेखक : विजय कुमार कश्यप

देखने के लिए स्क्रोल करें :

आयुर्वेदिक आदतें जो दवा से बेहतर हैं: स्वस्थ और दीर्घायु जीवन का प्राकृतिक मार्ग

क्या आप जानते हैं कि आपके घर की रसोई ही दुनिया की सबसे बड़ी और सुरक्षित डिस्पेंसरी है?

स्वस्थ मुस्कान का रहस्य: दांतों और मसूड़ों को मजबूत बनाने के संपूर्ण उपाय

30 की उम्र के बाद कमजोरी? शरीर में नई ताकत भर देंगे ये 10 हाई-प्रोटीन फूड्स

डिजिटल बुढ़ापा: क्या आपका स्मार्टफोन आपकी जवानी छीन रहा है?

रात 2 बजे अचानक नींद क्यों टूटती है? पानी पीने की गलत आदतें और समाधान

इन सरल अभ्यासों और रसोई की खानपान से दिमाग को बनायें शार्प

शरीर खुद ही करता है सभी रोगों का इलाज | जानें प्रकृति के अद्भुत रहस्य और प्राकृतिक उपचार

स्वास्थ्य और आयुर्वेद: द हेल्थ जरनल की ज्ञान-यात्रा

​चिकनगुनिया से जंग: लक्षण और प्रभावी घरेलू नुस्खे