https://www.thehealthjournal.co.in THE HEALTH JOURNAL written and designed by VIJAY K KASHYAP

पथरी (Stone) की समस्या: कारण, निवारण और संपूर्ण परहेज गाइड

चित्र
पथरी (Stone) की समस्या: कारण, निवारण और संपूर्ण परहेज गाइड ​ आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और खान-पान की अनियंत्रित आदतों के कारण पथरी (Stone) एक आम स्वास्थ्य समस्या बन गई है। किडनी, पित्त की थैली ( Gall Bladder ) या मूत्र मार्ग में होने वाली यह समस्या असहनीय दर्द का कारण बनती है। यदि आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो केवल दवा ही पर्याप्त नहीं है; इसके साथ सही खान-पान और सख्त परहेज का पालन करना भी अनिवार्य है। आज के इस लेख में हम होम्योपैथिक दृष्टिकोण और आहार संबंधी आवश्यक सावधानियों पर चर्चा करेंगे। ​ पथरी होने के लक्षण और पहली सावधानी ​ पथरी होने का मुख्य संकेत किडनी के आसपास होने वाला तीव्र दर्द है। यदि सोनोग्राफी या अल्ट्रासाउंड में पथरी की पुष्टि होती है, तो सबसे पहली सावधानी यह बरतें कि कैल्शियम (चूना) का सेवन पूरी तरह बंद कर दें । शरीर में कैल्शियम का सही ढंग से न पचना ही स्टोन बनने का सबसे बड़ा कारण है। ​ पथरी को गलाने के लिए होम्योपैथिक उपाय ​ होम्योपैथी में पथरी को धीरे-धीरे घोलकर बाहर निकालने के लिए दो प्रभावी औषधियाँ सुझाई जाती हैं: ​ बर्बेरिस वल्गेरिस (Berberis Vulg...

प्राणायाम: स्वस्थ जीवन की चाबी


🌬️ सांस लेने के तरीके में छुपा है अच्छे स्वास्थ्य का राज

सांस सब कोई लेता है, इसी से जिंदगी चलती है,
लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि इस सांस लेने-छोड़ने के तरीके को सही रूप से जान लेने के बाद हम साधारण से लेकर गंभीर बीमारियों तक के खतरे से बच सकते हैं।


🧘‍♂️ अनुलोम-विलोम प्राणायाम का जादू

इसके लिए आपको सिर्फ दिन में 8-10 मिनट का समय निकालना है — सुबह या फिर खाली पेट (भोजन के 3-4 घंटे बाद) अनुलोम-विलोम प्राणायाम करने का अभ्यास करें।
यह कोई कठिन प्रक्रिया नहीं है। कमर सीधी कर आराम के आसन में बैठ जायें और दाहिने हाथ के उंगली तर्जनी को बाईं नासिका पर और अंगुष्ठ को दाईं नासिका पर बिना दबाव के हल्के से टिका कर रखें और निम्न निर्देशानुसार प्रारंभ करें - 

  • दाहिने हाथ की अंगुष्ठ से दाईं नासिका बंद करें और बाईं से गहरी सांस लेकर कुछ समय के लिए सामर्थ्य के अनुसार इसे रोके रखें 

  • दांयी नाक से इसे धीरे-धीरे छोड़ें और छोड़ने के बाद कुछ देर के लिए रुक कर दायीं नाक से ही लंबी सांस खींचें (इस स्थिति में तर्जनी से बाईं नासिका बन्द रहे)

  • जितनी देर रोक सकें, इसे रोक कर रखें,

  • फिर बाईं नाक से सांस छोड़ें (दाहिनी नाक बंद कर)

➡️ इस प्रकार एक चक्र पूरा हुआ।
 फिर दाईं नाक से शुरू कर, यही प्रक्रिया 4 चक्रों तक दोहराएं।
ध्यान रहे — जिस नाक से शुरू हो, उसी से अंत हो।
इसमें 8-10 मिनट से ज्यादा समय नहीं लगता।


🧠 दिनभर की सहज आदत

इसके बाद, पूरा दिन यही सांस लेने का पैटर्न अपने मन में बिठा लेना है —
हाथ की उंगलियों के बिना भी इसी पैटर्न को अपनाना है। 
इस बात को जान लें कि एक बार में कोई एक नासिका ही गतिमान रहती है।

जानकारी के लिए:

  • जब हम सांस लेकर अंदर रोकते हैं — उसे आंतरिक कुम्भक कहते हैं

  • और जब सांस बाहर छोड़कर, कुछ देर रुककर दोबारा लेते हैं — उसे बाह्य कुम्भक कहते हैं


स्वस्थ जीवन का सरल मंत्र

सिर्फ सांस लेने के इस पैटर्न को अपनाने मात्र से ही —

  • साधारण बीमारियाँ 1-2 दिन में

  • और भयंकर बीमारियाँ सप्ताह भर में दूर होने लगती हैं

आगे जीवनभर इसी विधि को अपनाते रहना है।
स्वस्थ तन, शांत मन — एक संतुलित जीवन का मूलमंत्र यही है।


देखने के लिए स्क्रोल करें :

इन सरल अभ्यासों और रसोई की खानपान से दिमाग को बनायें शार्प

शरीर खुद ही करता है सभी रोगों का इलाज | जानें प्रकृति के अद्भुत रहस्य और प्राकृतिक उपचार

उम्र बढ़ने के साथ शरीर से ज्यादा मन जिम्मेवार है यौन दुर्बलता हेतु : नित्य नाड़ी शोधन कर इच्छा को बलवान बनायें

नीम और हल्दी का सही उपयोग करके टाइप 2 डायबिटीज (शुगर) को कंट्रोल करें – प्राकृतिक और असरदार उपाय

गर्मी के दिनों में चना सत्तू खाने के फायदे - एक संपूर्ण गाइड

अनुशासित मन-मस्तिष्क ही राज है स्वस्थ रहने का

टाईप 2 शुगर से बचाव (Type 2 Sugar prevention) का आसान और बेहतर उपाय

कान दर्द की समस्या: पाएं असरदार आयुर्वेदिक समाधान

गर्मी और सर्दी की संवेदनशीलता का स्वास्थ्य पर प्रभाव : जानिए बचाव के उपाय

गहरी नींद से खुद-ब-खुद ठीक होने लगती हैं ये बीमारियाँ : फायदे जानकर हैरान रह जायेंगे