https://www.thehealthjournal.co.in THE HEALTH JOURNAL written and designed by VIJAY K KASHYAP

जौ (Barley): आयुर्वेद का 'सुपरफूड' और आपकी सेहत का वरदान

चित्र
​ जौ (Barley): आयुर्वेद का 'सुपरफूड' और आपकी सेहत का वरदान ​ आज के दौर में जब हम नई-नई बीमारियों से घिरे हैं, तब आयुर्वेद की ओर लौटना ही समझदारी है। आयुर्वेद में 'यव' यानी जौ को केवल एक अनाज नहीं, बल्कि एक दिव्य औषधि माना गया है। चरक संहिता और सुश्रुत संहिता जैसे प्राचीन ग्रंथों में इसके असाधारण औषधीय गुणों का वर्णन है।  ​1. मधुमेह (Diabetes) में रामबाण ​आज भारत को 'वर्ल्ड डायबिटीज कैपिटल' कहा जा रहा है। आयुर्वेद में जौ को 'यव प्रधानस्तु भवेत प्रमेह' कहकर प्रमेह (डायबिटीज सहित 20 प्रकार के रोग) का प्रमुख आहार बताया गया है। ​ कैसे काम करता है: जौ में बीटा-ग्लूकन (Beta-glucan) नामक सॉल्युबल फाइबर होता है, जो शरीर में कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को धीमा कर देता है, जिससे ब्लड शुगर में अचानक उछाल (Sugar Spike) नहीं आता। ​ उपयोग: मधुमेह के रोगी जौ के सत्तू या जौ की रोटी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ​2. यूरिन और किडनी स्वास्थ्य (Urinary & Kidney Health) ​किडनी स्टोन, यूटीआई (UTI), और बार-बार यूरिन आने जैसी समस्याओं में जौ अत्यंत लाभकारी है। ​ ...

बालों की देखभाल कैसे करें : 8 असरदार टिप्स और आयुर्वेदिक उपाय

                                



बालों की देखभाल कैसे करें.? 

बाल हमारी सुंदरता का सबसे खास हिस्सा हैं। चाहे पुरुष हो या महिला, हर कोई चाहता है कि उसके बाल घने, लंबे और मजबूत हों। बालों का झड़ना एक आम समस्या बन चुकी है, परंतु यह एक हद तक रोकी जा सकती है—बस ज़रूरत है थोड़ी समझदारी और नियमित देखभाल की। आइए जानते हैं कुछ सरल लेकिन प्रभावी टिप्स, जिन्हें अपनाकर आप अपने बालों को स्वस्थ और आकर्षक बना सकते हैं।


1. हेल्दी डायट से शुरू करें : 


बालों की जड़ें अंदर से पोषण मांगती हैं। यदि हमारा भोजन संतुलित और पोषक नहीं है, तो बालों की सेहत भी बिगड़ती है।
अपना डाइट ऐसा बनाएं जिसमें ये चीजें ज़रूर शामिल हों:


फल: केला, अमरूद, संतरा


हरी सब्ज़ियाँ: पालक, टमाटर


ड्राय फ्रूट्स: अखरोट, बादाम (इनमें बायोटिन और ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होते हैं

2. बालों की सफाई पर विशेष ध्यान दें : 


गर्मी में हर दूसरे दिन और सर्दियों में सप्ताह में कम से कम दो बार बालों को धोना चाहिए।


गर्मी में ठंडे पानी का उपयोग करें


सर्दियों में हल्के गुनगुने पानी से धोएं


स्काल्प की सफाई ज़रूरी है, जिससे रोमछिद्र बंद न हों और बाल मजबूत बने रहें


3. डैंड्रफ से छुटकारा ऐसे पाएं : 


1 लीटर पानी में आधा नींबू निचोड़ें और शैम्पू से पहले स्काल्प पर लगाएं। 10 मिनट बाद धोने से डैंड्रफ में काफी राहत मिलती है।


4. सही पानी का चुनाव करें : 


बालों को धोने के लिए मृदु (Soft) और साफ पानी का इस्तेमाल करें। हार्ड वाटर बालों में गंदगी और चिपचिपाहट बढ़ाता है, जिससे बाल कमजोर हो सकते हैं।


5. नेचुरल कंडिशनिंग अपनाएं : 


आंवला, रीठा और शिकाकाई को रातभर पानी में भिगो दें और सुबह उसी पानी से बाल धोएं।
यदि हेयर डाई इस्तेमाल करते हैं तो अमोनिया-फ्री हो
हर 20 दिन के अंतराल पर ही प्रयोग करें
गीले बालों में आंवला, नारियल या सरसों का तेल लगाकर धोने से बालों की नमी बनी रहती है और वे मुलायम बनते हैं


6. कंघी और तौलिये की स्वच्छता : 


मोटे दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें


अपनी कंघी और तौलिया किसी के साथ शेयर न करें


इससे फंगल और बैक्टीरियल इन्फेक्शन की संभावना कम होती है।


7. धूप से बालों को बचाएं : 


तेज धूप में नंगे सिर बिल्कुल न चलें। सूर्य की हानिकारक अल्ट्रावायलेट (UV) किरणें बालों की जड़ों को कमजोर कर देती हैं और समय से पहले बाल सफेद हो सकते हैं।
इसलिए जब भी तेज धूप में बाहर निकलें, सिर को टोपी, स्कार्फ या तौलिये से ढक लें।


जैसा कि प्राचीन कहावत है—


"मेरे बाल धूप में सफेद नहीं हुए!"


इसका अर्थ यही है कि सूरज की किरणों से बालों को बचा कर रखना समझदारी है।


8. आयुर्वेदिक रिसर्च आधारित घरेलू उपाय : 


i. भृंगराज तेल (Bhringraj Oil)


बालों की ग्रोथ को प्रोत्साहित करता है और समय से पहले सफेदी को रोकता है।


ii. मेथी और नारियल तेल का मिश्रण 


रातभर भिगोई हुई मेथी पीसकर नारियल तेल में मिलाकर हल्का गर्म करें और स्काल्प पर लगाएं। इससे बाल मजबूत और घने होते हैं।


iii. एलोवेरा जेल


एलोवेरा स्काल्प को ठंडक देता है, खुजली और डैंड्रफ कम करता है।


iv. नीम और तुलसी का पेस्ट


स्काल्प को डिटॉक्स करता है और संक्रमण से बचाता है।


निष्कर्ष : - 

  ऊपर बताए गए सुझाव यदि आप नियमित अपनाते हैं, तो निश्चित रूप से आपके बाल घने, लंबे और स्वस्थ बनेंगे। आयुर्वेद और घरेलू नुस्खे इस सफर में आपके सबसे भरोसेमंद साथी बन सकते हैं।
आज से ही इन उपायों को अपनाएं और अपने बालों को दीजिए एक नया जीवन!


       ✍️  लेखक : विजय कुमार कश्यप

देखने के लिए स्क्रोल करें :

क्या आप जानते हैं कि आपके घर की रसोई ही दुनिया की सबसे बड़ी और सुरक्षित डिस्पेंसरी है?

इन सरल अभ्यासों और रसोई की खानपान से दिमाग को बनायें शार्प

शरीर खुद ही करता है सभी रोगों का इलाज | जानें प्रकृति के अद्भुत रहस्य और प्राकृतिक उपचार

उम्र बढ़ने के साथ शरीर से ज्यादा मन जिम्मेवार है यौन दुर्बलता हेतु : नित्य नाड़ी शोधन कर इच्छा को बलवान बनायें

नीम और हल्दी का सही उपयोग करके टाइप 2 डायबिटीज (शुगर) को कंट्रोल करें – प्राकृतिक और असरदार उपाय

गर्मी के दिनों में चना सत्तू खाने के फायदे - एक संपूर्ण गाइड

अनुशासित मन-मस्तिष्क ही राज है स्वस्थ रहने का

टाईप 2 शुगर से बचाव (Type 2 Sugar prevention) का आसान और बेहतर उपाय

कान दर्द की समस्या: पाएं असरदार आयुर्वेदिक समाधान

गहरी नींद से खुद-ब-खुद ठीक होने लगती हैं ये बीमारियाँ : फायदे जानकर हैरान रह जायेंगे