https://www.thehealthjournal.co.in THE HEALTH JOURNAL written and designed by VIJAY K KASHYAP

जौ (Barley): आयुर्वेद का 'सुपरफूड' और आपकी सेहत का वरदान

चित्र
​ जौ (Barley): आयुर्वेद का 'सुपरफूड' और आपकी सेहत का वरदान ​ आज के दौर में जब हम नई-नई बीमारियों से घिरे हैं, तब आयुर्वेद की ओर लौटना ही समझदारी है। आयुर्वेद में 'यव' यानी जौ को केवल एक अनाज नहीं, बल्कि एक दिव्य औषधि माना गया है। चरक संहिता और सुश्रुत संहिता जैसे प्राचीन ग्रंथों में इसके असाधारण औषधीय गुणों का वर्णन है।  ​1. मधुमेह (Diabetes) में रामबाण ​आज भारत को 'वर्ल्ड डायबिटीज कैपिटल' कहा जा रहा है। आयुर्वेद में जौ को 'यव प्रधानस्तु भवेत प्रमेह' कहकर प्रमेह (डायबिटीज सहित 20 प्रकार के रोग) का प्रमुख आहार बताया गया है। ​ कैसे काम करता है: जौ में बीटा-ग्लूकन (Beta-glucan) नामक सॉल्युबल फाइबर होता है, जो शरीर में कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को धीमा कर देता है, जिससे ब्लड शुगर में अचानक उछाल (Sugar Spike) नहीं आता। ​ उपयोग: मधुमेह के रोगी जौ के सत्तू या जौ की रोटी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ​2. यूरिन और किडनी स्वास्थ्य (Urinary & Kidney Health) ​किडनी स्टोन, यूटीआई (UTI), और बार-बार यूरिन आने जैसी समस्याओं में जौ अत्यंत लाभकारी है। ​ ...

सिर्फ पेट नहीं बल्कि नसों में फंसी ‘वात’ को बाहर निकाले : दिव्य औषधि बनाने की विधि


सिर्फ पेट नहीं बल्कि नसों में फंसी ‘वात’ को बाहर निकाले : दिव्य औषधि बनाने की विधि जानें 

उम्र बढ़ने के साथ शरीर में सबसे अधिक असंतुलन जिस दोष का होता है, वह है “वात दोष”

वात जब शरीर में असंतुलित होकर जमा हो जाता है, तो वह नसों में, जोड़ों में, पेट में और रीढ़ की हड्डी के आसपास फंस जाता है।
इसी के कारण चुभन वाला दर्द, सुन्नपन, खिंचाव, गैस, कमर दर्द, घुटनों में जकड़न, और नींद न आना जैसी परेशानियां धीरे-धीरे बढ़ने लगती हैं।

वास्तव में जब यह “फंसी हुई वात” बाहर नहीं निकल पाती, तो शरीर में ऊर्जा का प्रवाह रुक जाता है और यही रुकावट अनेक रोगों की जड़ बन जाती है।

लेकिन आयुर्वेद में इसका एक सरल, सस्ता और पूर्णत: सुरक्षित उपाय बताया गया है  - 

एक दिव्य औषधि जो केवल पेट की गैस नहीं बल्कि पूरे शरीर से फंसी हुई वात को बाहर निकाल देती है।


दिव्य औषधि बनाने की विधि :

इस औषधि को बनाने के लिए केवल पाँच प्राकृतिक सामग्रियाँ चाहिए —

  1. अजवाइन – 50 ग्राम
  2. जीरा – 50 ग्राम
  3. सौंफ – 50 ग्राम
  4. छोटी हरड़ – 50 ग्राम
  5. शुद्ध हींग – 10 ग्राम

बनाने की प्रक्रिया :

  1. भूनने की तैयारी

    एक लोहे की कड़ाही लें। गैस की मध्यम आंच पर रखें।

  2. अजवाइन, जीरा और सौंफ को भूनना

    इन तीनों को एक साथ डालकर धीरे-धीरे चलाते हुए भूनें।

    जब इनकी हल्की लालिमा और सुगंध आने लगे, तब इन्हें निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें

  3. छोटी हरड़ को घी में भूनना

    अब उसी कड़ाही में 1 चम्मच शुद्ध घी डालें और गर्म करें।

    फिर उसमें छोटी हरड़ डालें।

    इसे तब तक भूनें जब तक यह फूलकर आकार में थोड़ी बड़ी न हो जाए और इसकी नमी सूख न जाए।

    इसे जलने न दें। ठंडा होने के लिए रख दें।

  4. हींग को भूनना

    अब उसी कड़ाही में, जिसमें थोड़ा-सा घी रह गया है,

    उसमें हींग डालें और हल्की लालिमा आने तक भूनें।

  5. मिश्रण तैयार करना

    जब सभी चीजें ठंडी हो जाएँ,

    इन्हें मिक्सर में डालकर बहुत बारीक चूर्ण बना लें।

    इस चूर्ण को काँच के डिब्बे में भरकर सुरक्षित रखें।


सेवन विधि :

  • सुबह खाली पेट — आधा चम्मच चूर्ण हल्के गुनगुने पानी के साथ।
  • रात को सोते समय — आधा चम्मच चूर्ण हल्के गुनगुने पानी के साथ।
 सात दिनों तक नियमित सेवन करें।
आप महसूस करेंगे कि शरीर में जमा फंसी हुई वात धीरे-धीरे बाहर निकल रही है,
नसों में जकड़न, चुभन और गैस से जुड़ी परेशानी लगभग समाप्त हो जाएगी।


विशेष सावधानियां:

  •  इस दौरान तली-भुनी चीजें, बासी भोजन, और अधिक ठंडी वस्तुएँ न खाएँ।
  • भोजन धीरे-धीरे और अच्छे से चबाकर करें।
  • खाने के बाद तुरंत पानी न पिएँ,
  • आधे या पौन घंटे बाद ही पानी पिएँ।
  • सुबह और शाम आधा घंटा टहलना आदत बना लें — इससे वात का प्रवाह संतुलित रहता है।


परिणाम :

सिर्फ एक सप्ताह में ही यह औषधि शरीर में जमा वात को बाहर निकाल देती है।
शरीर में हल्कापन, ऊर्जा, और स्फूर्ति का अनुभव होगा।
यदि भविष्य में फिर ऐसी परेशानी महसूस हो,
तो इसी औषधि को दोबारा बनाकर सेवन कर सकते हैं।
यह औषधि पूरी तरह प्राकृतिक, सुरक्षित और दीर्घकालीन लाभ देने वाली है।
नसों में फंसी हुई वात को मुक्त कर यह शरीर को भीतर से नया जीवन देती है।


निष्कर्ष:

वात दोष का असंतुलन केवल पेट की गैस तक सीमित नहीं है - 
यह शरीर के हर हिस्से में दर्द, थकान और कमजोरी का कारण बन सकता है।
इसलिए प्राकृतिक औषधियों, सही आहार और जीवनशैली से ही इसका स्थायी समाधान संभव है।
यह दिव्य चूर्ण न केवल वात को निकालता है बल्कि शरीर को अंदर से संतुलन, पाचनशक्ति और स्फूर्ति प्रदान करता है।


✍️ लेखक : विजय कुमार कश्यप 

देखने के लिए स्क्रोल करें :

क्या आप जानते हैं कि आपके घर की रसोई ही दुनिया की सबसे बड़ी और सुरक्षित डिस्पेंसरी है?

इन सरल अभ्यासों और रसोई की खानपान से दिमाग को बनायें शार्प

शरीर खुद ही करता है सभी रोगों का इलाज | जानें प्रकृति के अद्भुत रहस्य और प्राकृतिक उपचार

उम्र बढ़ने के साथ शरीर से ज्यादा मन जिम्मेवार है यौन दुर्बलता हेतु : नित्य नाड़ी शोधन कर इच्छा को बलवान बनायें

नीम और हल्दी का सही उपयोग करके टाइप 2 डायबिटीज (शुगर) को कंट्रोल करें – प्राकृतिक और असरदार उपाय

गर्मी के दिनों में चना सत्तू खाने के फायदे - एक संपूर्ण गाइड

अनुशासित मन-मस्तिष्क ही राज है स्वस्थ रहने का

टाईप 2 शुगर से बचाव (Type 2 Sugar prevention) का आसान और बेहतर उपाय

कान दर्द की समस्या: पाएं असरदार आयुर्वेदिक समाधान

गहरी नींद से खुद-ब-खुद ठीक होने लगती हैं ये बीमारियाँ : फायदे जानकर हैरान रह जायेंगे