https://www.thehealthjournal.co.in THE HEALTH JOURNAL written and designed by VIJAY K KASHYAP

शुगर कंट्रोल करने का बेहद आसान तरीका: 7 दिन में देखें फर्क

चित्र
शुगर कंट्रोल करने का बेहद आसान तरीका: 7 दिन में देखें फर्क   ​क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो रोजाना सुबह जल्दी उठकर वॉक करते हैं, मीठा खाना बिल्कुल बंद कर चुके हैं, चावल और आलू से परहेज करते हैं और समय पर दवाइयां भी लेते हैं, फिर भी आपकी ब्लड शुगर कंट्रोल में नहीं आ रही है? यदि हाँ, तो यह ब्लॉग आपके लिए ही है। ​आइए, इसे बेहतर ढंग से समझने के लिए शर्मा जी के एक वास्तविक उदाहरण से शुरुआत करते हैं। ​ शर्मा जी की कहानी: सब कुछ करने के बाद भी शुगर अनियंत्रित क्यों? ​ पिछले महीने शर्मा जी डॉक्टर के पास अपनी 6 महीने की शुगर रिपोर्ट्स का पूरा बंडल लेकर आए। वे बेहद अनुशासनप्रिय व्यक्ति हैं—रोजाना सुबह 5:00 बजे उठकर 40 मिनट वॉक करते थे, मीठा, चावल और आलू पूरी तरह से छोड़ चुके थे, और बिना किसी छुट्टी के अपनी दवाइयां नियमित रूप से ले रहे थे। इसके बावजूद उनकी फास्टिंग शुगर 190 से नीचे नहीं आ रही थी। थक हारकर उन्होंने पूछा, "डॉक्टर साहब, मैं सब कुछ कर रहा हूँ, फिर भी मेरी शुगर कंट्रोल में क्यों नहीं आ रही है?" ​ यदि आपकी कहानी भी शर्मा जी जैसी ही है, तो आइए जानते वे तीन मुख्य कारण...

Full body HEALTH CHECK UP(फ्री आफ कोस्ट)



आज मंहगे शहरों में फुल बॉडी चेक-अप (Full Body Check-up) कराने जाएं तो किसी न किसी बीमारी का निकल जाना कोई चौंकाने वाली बात नहीं है। फिर उससे उबरने के चक्कर में अन्य स्वास्थ्य संबंधी बाधाओं से घिर जाने में देर नहीं लगती।

​स्वयं कैसे पता करें अपनी सेहत का हाल?

​मनुष्य का शरीर एक आटोमैटिक मशीन है। उम्र के साथ इसकी कार्यक्षमता स्वमेव कम होती जाती है, किन्तु कुछ सक्रिय प्राकृतिक प्रयासों और खान-पान की शैलियों में बदलाव लाकर इसे मेंटेन किया जा सकता है। इसके लिए किसी बड़े अस्पताल में जाकर चेक-अप कराने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे अपना 'इम्युनिटी स्कोर' जान सकते हैं।

​अपना इम्यूनिटी स्कोर (Immunity Score) की गणना करें:

  • ​No Constipation: रोज पेट पूरी तरह साफ होना।
  • ​No Excess Weight: शरीर में अतिरिक्त वजन न होना।
  • ​Clear Skin: त्वचा का साफ होना।
  • ​No Laziness: आलस्य का न होना।
  • ​Strong Sense of Hunger: तेज भूख लगना।
  • ​Sound Asleep: गहरी नींद आना।
  • ​No Body Pain: शरीर के किसी भी अंग में दर्द न होना।
  • ​Feeling Happiness: हर पल खुशी की अनुभूति।
  • ​Uniform Warmth: शरीर के सभी भागों में एक समान गर्माहट।

​शरीर की जांच: सरल स्वास्थ्य परीक्षण (Self-Tests)

    ​इन तीन क्रियाओं को करके आप आसानी से अपने शरीर की फिटनेस जान सकते हैं:

​क्रिया 1: संतुलन परीक्षण (Balance Test)

    ​बिल्कुल सीधे खड़े हो जाएं। किसी एक पैर के घुटने को मोड़कर जांघ को पेट से 90° का कोण बनाते हुए उठाएं। घड़ी देखकर 30 सेकंड तक स्थिर रहें। यही क्रिया दूसरे पैर से दोहराएं। यदि आप इसमें सफल हैं, तो कमर से पैर तक के लिए चेक-अप की कोई जरूरत नहीं है।

​क्रिया 2: भुजाओं की शक्ति परीक्षण (Strength Test)

    ​अपने बॉडी वेट का 10% वजन (जैसे 65 किलो के लिए 650 ग्राम) की एक पोटली बनाएं। हाथ को शरीर से 90° पर सीधा तानकर मुट्ठी नीचे की ओर रखें और पोटली को 30 सेकंड तक थामे रखें। दोनों हाथों से यह क्रिया करने के बाद यदि आप बिना डगमगाए स्थिर रहते हैं, तो आपके बाजू पूरी तरह शक्तिशाली हैं।

​क्रिया 3: श्वसन क्षमता परीक्षण (Respiratory Test)

    ​आराम से बैठ जाएं। मुंह बंद करके किसी हाथ से दोनों नासिका छिद्रों को बंद कर लें और सांस रोकें। यदि आप 30 से 60 सेकंड तक सांस रोक पाने में सक्षम हैं, तो आपका हृदय (Heart) और फेफड़े (Lungs) बिल्कुल स्वस्थ हैं।

​निष्कर्ष:

    ​इस प्रकार आप अपने शरीर के वेलनेस और स्ट्रेंथ के बारे में स्वयं जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही यह पता चल जाएगा कि आपको आगे किसी मेडिकल कंसल्टेंसी की जरूरत है अथवा नहीं।


देखने के लिए स्क्रोल करें :

आयुर्वेदिक आदतें जो दवा से बेहतर हैं: स्वस्थ और दीर्घायु जीवन का प्राकृतिक मार्ग

क्या आप जानते हैं कि आपके घर की रसोई ही दुनिया की सबसे बड़ी और सुरक्षित डिस्पेंसरी है?

स्वस्थ मुस्कान का रहस्य: दांतों और मसूड़ों को मजबूत बनाने के संपूर्ण उपाय

30 की उम्र के बाद कमजोरी? शरीर में नई ताकत भर देंगे ये 10 हाई-प्रोटीन फूड्स

डिजिटल बुढ़ापा: क्या आपका स्मार्टफोन आपकी जवानी छीन रहा है?

इन सरल अभ्यासों और रसोई की खानपान से दिमाग को बनायें शार्प

रात 2 बजे अचानक नींद क्यों टूटती है? पानी पीने की गलत आदतें और समाधान

स्वास्थ्य और आयुर्वेद: द हेल्थ जरनल की ज्ञान-यात्रा

शरीर खुद ही करता है सभी रोगों का इलाज | जानें प्रकृति के अद्भुत रहस्य और प्राकृतिक उपचार

​चिकनगुनिया से जंग: लक्षण और प्रभावी घरेलू नुस्खे