https://www.thehealthjournal.co.in THE HEALTH JOURNAL written and designed by VIJAY K KASHYAP

पथरी (Stone) की समस्या: कारण, निवारण और संपूर्ण परहेज गाइड

चित्र
पथरी (Stone) की समस्या: कारण, निवारण और संपूर्ण परहेज गाइड ​ आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और खान-पान की अनियंत्रित आदतों के कारण पथरी (Stone) एक आम स्वास्थ्य समस्या बन गई है। किडनी, पित्त की थैली ( Gall Bladder ) या मूत्र मार्ग में होने वाली यह समस्या असहनीय दर्द का कारण बनती है। यदि आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो केवल दवा ही पर्याप्त नहीं है; इसके साथ सही खान-पान और सख्त परहेज का पालन करना भी अनिवार्य है। आज के इस लेख में हम होम्योपैथिक दृष्टिकोण और आहार संबंधी आवश्यक सावधानियों पर चर्चा करेंगे। ​ पथरी होने के लक्षण और पहली सावधानी ​ पथरी होने का मुख्य संकेत किडनी के आसपास होने वाला तीव्र दर्द है। यदि सोनोग्राफी या अल्ट्रासाउंड में पथरी की पुष्टि होती है, तो सबसे पहली सावधानी यह बरतें कि कैल्शियम (चूना) का सेवन पूरी तरह बंद कर दें । शरीर में कैल्शियम का सही ढंग से न पचना ही स्टोन बनने का सबसे बड़ा कारण है। ​ पथरी को गलाने के लिए होम्योपैथिक उपाय ​ होम्योपैथी में पथरी को धीरे-धीरे घोलकर बाहर निकालने के लिए दो प्रभावी औषधियाँ सुझाई जाती हैं: ​ बर्बेरिस वल्गेरिस (Berberis Vulg...

गुरु के प्रकार और समर्थ गुरु : एक दृष्टि


गुरु के प्रकार और समर्थ गुरु : एक दृष्टि 

गुरु शब्द मात्र किसी शिक्षक या ज्ञाता का परिचायक नहीं होता, यह जीवन को दिशा देने वाले, आत्मा को परमात्मा से मिलाने वाले दिव्य शक्ति का प्रतीक है। भारतीय अध्यात्म में गुरु की महिमा को अत्यंत उच्च स्थान दिया गया है — “गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूं पाय, बलिहारी गुरु आपने, गोविंद दियो बताय।”

वास्तव में, गुरु ही वह सेतु हैं जो साधक को उसकी मंजिल तक पहुंचाते हैं।

गुरु के चार प्रकार : दोहे के माध्यम से समझें

अध्यात्मिक ग्रंथों और संतों के अनुभवों में गुरु के चार प्रमुख भेद बताए गए हैं। यह प्रसिद्ध दोहा इन्हीं चारों का सुंदर चित्रण करता है:

"गुरु हैं चार प्रकार के अपने अपने अंग।
गुरु पारस दीपक गुरु मलयागिरि, गुरु भृंग।।"

1. पारस गुरु :

पारस पत्थर लोहे को छूते ही सोना बना देता है। इसी प्रकार ये गुरु, यदि योग्य व्यक्ति (शुभ कर्मी) उनके संपर्क में आ जाए, तो उसे ऊंचा उठा सकते हैं। परंतु वे उसे अपने जैसा नहीं बना सकते।
👉 इनका प्रभाव सीमित होता है — जैसे पारस सिर्फ लोहे को सोना बनाता है, वैसे ही ये गुरु किसी विशेष योग्य व्यक्ति पर ही असर डाल सकते हैं।

2. दीपक गुरु :

दीपक जल रहा है, किंतु जब तक कोई श्रद्धा और विश्वास (तेल-बत्ती) लेकर पास नहीं जाता, तब तक वह उससे प्रकाश नहीं पा सकता।
👉 ये गुरु वही व्यक्ति को प्रकाशित कर सकते हैं, जो पूर्ण श्रद्धा और समर्पण के साथ उनके निकट जाए।

3. मलयागिरि गुरु :

मलय पर्वत की हवा स्वयं ही चंदन बना देती है। इसी प्रकार ऐसे गुरु के पास मात्र सत्संग में रहना ही काफी होता है।
👉 ये बिना बोले, बिना किसी भेदभाव के, संपर्क मात्र से व्यक्ति को सात्विक बना देते हैं।
👉 इनका प्रभाव सार्वभौमिक होता है — बिना योग्य-अयोग्य देखे सकारात्मक परिवर्तन ला देते हैं।

4. भृंगी गुरु :

भृंगी एक ऐसा कीट है जो सामान्य कीड़े को अपने पास रखता है और अंततः वह कीड़ा भी उड़ने लगता है।
👉 ऐसे गुरु अपने शिष्य के साथ निरंतर संपर्क में रहते हैं, उसकी चेतना को अपनी ओर खींचते हैं, और धीरे-धीरे वह शिष्य भी उन्हीं जैसा बन जाता है।
👉 यह गुरु शिष्य के अंतर को बदलते हैं — उसका चित्त, स्वभाव, सोच और संकल्प तक।


परंतु इन सबसे ऊपर होता है एक और गुरु का प्रकार वह है— "समर्थ गुरु"

5. समर्थ गुरु : पूर्णता का प्रतिरूप 

समर्थ गुरु वह होते हैं, जिनमें उपर्युक्त चारों गुरुओं के सभी गुण समाहित होते हैं। वे

  • पारस की तरह स्पर्श मात्र से परिवर्तन कर सकते हैं,
  • दीपक की तरह श्रद्धा को प्रकाश दे सकते हैं,
  • मलयागिरि की तरह संपर्क मात्र से शुद्धता दे सकते हैं,
  • और भृंगी की तरह अपने समान बना भी सकते हैं।
परंतु इससे भी आगे —
👉 वे योग्य-अयोग्य, पात्र-अपात्र नहीं देखते।
👉 उनकी कृपा में भेदभाव नहीं होता।
👉 वे बिना कहे, बिना मांगे भी शिष्य की आत्मा को छूकर उसका उत्थान कर देते हैं।
👉 वे मोक्ष देने वाले होते हैं — जीवन में ही परम लक्ष्य तक पहुंचा देने वाले।


रामाश्रम सत्संग, मथुरा के समर्थ गुरु :

ऐसे ही समर्थ गुरु हैं परम संत डॉ. चतुर्भुज सहाय जी, जिन्हें रामाश्रम सत्संग, मथुरा के गुरु महाराज जी के रूप में श्रद्धा से जाना जाता है।

👉 उन्होंने बिना भेदभाव के लाखों साधकों को जीवन में अध्यात्म की अनुभूति कराई।

👉 उनके शब्दों में नहीं, उनके दर्शन में, चिंतन में, संपर्क में ही वह शक्ति थी, जो जीवन को पूरी तरह रूपांतरित कर देती थी।

उनका जीवन ही एक ऐसा दीपक रहा है, जिससे न जाने कितनी आत्माएं प्रकाशित हुईं, अनगिनत चेतनाएं जाग्रत हुईं, और कई व्यक्तित्व समर्थ बने।


निष्कर्ष : कौन गुरु हैं आपके जीवन में..? 

गुरु का चुनाव केवल ज्ञान के आधार पर न करें, बल्कि उस अंतःस्पर्श के आधार पर करें जो आत्मा को भीतर से जगा दे।

👉 यदि आपके जीवन में एक समर्थ गुरु मिल जाएं, तो समझिए कि संसार में अब कुछ भी दुर्लभ नहीं रहा।

👉 गुरु केवल उपदेशक नहीं होते, वे स्वयं जीवन का प्रकाश होते हैं — और यदि हम उस प्रकाश में श्रद्धा, समर्पण और सच्चे संकल्प के साथ चलें, तो जीवन भी एक दिव्य यात्रा बन जाता है।


🌹 जय श्री गुरु महाराज जी🌹

🌹 जय रामाश्रम सत्संग, मथुरा🌹

अपने गुरु का सेवक : विजय कुमार कश्यप 

देखने के लिए स्क्रोल करें :

इन सरल अभ्यासों और रसोई की खानपान से दिमाग को बनायें शार्प

शरीर खुद ही करता है सभी रोगों का इलाज | जानें प्रकृति के अद्भुत रहस्य और प्राकृतिक उपचार

उम्र बढ़ने के साथ शरीर से ज्यादा मन जिम्मेवार है यौन दुर्बलता हेतु : नित्य नाड़ी शोधन कर इच्छा को बलवान बनायें

नीम और हल्दी का सही उपयोग करके टाइप 2 डायबिटीज (शुगर) को कंट्रोल करें – प्राकृतिक और असरदार उपाय

गर्मी के दिनों में चना सत्तू खाने के फायदे - एक संपूर्ण गाइड

अनुशासित मन-मस्तिष्क ही राज है स्वस्थ रहने का

टाईप 2 शुगर से बचाव (Type 2 Sugar prevention) का आसान और बेहतर उपाय

कान दर्द की समस्या: पाएं असरदार आयुर्वेदिक समाधान

गर्मी और सर्दी की संवेदनशीलता का स्वास्थ्य पर प्रभाव : जानिए बचाव के उपाय

गहरी नींद से खुद-ब-खुद ठीक होने लगती हैं ये बीमारियाँ : फायदे जानकर हैरान रह जायेंगे