https://www.thehealthjournal.co.in THE HEALTH JOURNAL written and designed by VIJAY K KASHYAP

सर्दियों में पालक खाने के सही तरीके: विभिन्न रेसिपी से दोगुने स्वास्थ्य लाभ

चित्र
 पालक खाने के सही तरीके : विभिन्न रेसिपी से दोगुने स्वास्थ्य लाभ ​ सर्दियों का मौसम आते ही बाज़ार हरी-भरी पत्तेदार सब्जियों से सज जाते हैं, जिनमें पालक सबसे खास जगह रखती है। दिखने में साधारण लगने वाली पालक सेहत के मामले में बेहद शक्तिशाली है। आयुर्वेद में पालक को 'क्षीर कालिका', 'पर्णि शाक' और 'रसायन' वर्ग में रखा गया है, यानी यह शरीर को पोषण देने के साथ-साथ रोगों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ाती है। ​लेकिन क्या आप जानते हैं कि पालक खाने का तरीका इसके फायदों को दोगुना या आधा कर सकता है? आइए जानते हैं कि सर्दियों में पालक का पूरा पोषण कैसे प्राप्त किया जाए.?  ​ पालक क्यों है सेहत के लिए खास? ​पालक पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें निम्नलिखित तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं: ​ विटामिन्स और मिनरल्स: आयरन, विटामिन K, A, C, फोलेट और मैग्नीशियम। ​ एंटीऑक्सीडेंट्स: ल्यूटीन (Lutein) और ज़ीएक्थीन (Zeaxanthin) । ​ आयुर्वेदिक दृष्टिकोण: आयुर्वेद के अनुसार पालक रक्तवर्धक, अग्नि दीपन, वात-शामक और रसायन है। यह कब्ज, एनीमिया, थकान, त्वचा की जलन, बढ़े हुए वात-दोष और जोड...

अनिद्रा और ओवरथिंकिंग से राहत पाने के 6 असरदार आयुर्वेदिक उपाय



अनिद्रा और ओवरथिंकिंग से राहत पाने के 6 असरदार आयुर्वेदिक उपाय

​भागदौड़ भरी जिंदगी और तनाव के कारण आज के समय में अनिद्रा (Insomnia) और ओवरथिंकिंग आम समस्या बन चुके हैं। रातभर करवटें बदलते रहना और मन में अनगिनत विचारों का चलते रहना न सिर्फ मानसिक शांति को प्रभावित करता है, बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य को भी कमजोर करता है। यदि आप भी इस समस्या से परेशान हैं और वेदों-पुराणों की इस प्राचीन पद्धति से सुकून पाना चाहते हैं, तो आयुर्वेद के ये पांच सरल और प्रभावी उपाय आपके बेहद काम आ सकते हैं:

  1. ​दूध और जायफल का सेवन: रात को सोने से पहले थोड़ा सा भैंस का दूध लें और उसमें दो से तीन चुटकी जायफल का चूर्ण अच्छी तरह मिलाकर पिएं। जायफल मन को शांत करने और गहरी नींद लाने में बहुत मददगार माना जाता है।
  2. पाद अभ्यंग (पैरों के तलवों की मालिश): रात को बिस्तर पर जाने से पहले अपने पैरों के तलवों पर घी, नारियल का तेल या तिल के तेल को हल्का गुनगुना करके लगाएं। इसके बाद तलवों की हल्के हाथों से कुछ देर मालिश (पाद अभ्यंग) करें। इससे थकान दूर होती है और तंत्रिका तंत्र (Nervous System) शांत होता है।
  3. ​नस्य क्रिया: आयुर्वेद में नाक को सिर का द्वार माना गया है। सोने से पहले नाक के अंदर शुद्ध घी या तेल की एक या दो बूंदें डालें (या उंगली की सहायता से अंदर लगाएं)। यह प्रक्रिया मानसिक तनाव को कम करने और मस्तिष्क को तरोताजा रखने में सहायक है।
  4. योग निद्रा का अभ्यास: मानसिक शांति और तनाव मुक्ति के लिए योग निद्रा एक अचूक अभ्यास है। रात को सोने से पहले या दिन में किसी शांत समय योग निद्रा का अभ्यास करने से मन का भटकाव रुकता है और चैन की नींद आने का मार्ग प्रशस्त होता है।
  5. संपूर्ण शरीर की मालिश (अभ्यंग): हफ्ते में कम से कम दो से तीन बार अपने पूरे शरीर पर गुनगुने तेल से सौम्य मालिश (अभ्यंग) करें। यह पूरे शरीर में रक्त संचार को बेहतर बनाता है, मांसपेशियों की जकड़न को दूर करता है और गहरी नींद के लिए शरीर को तैयार करता है।
  6. सिर की मालिश (शिरोभ्यंग): रात में नित्य सोने से पहले शुद्ध सरसों के तेल से सिर की हल्के हाथों से मालिश करें। यह मानसिक तनाव को कम करने और मस्तिष्क को शांत करने में बेहद असरदार है। तेल बिस्तर पर न फैले, इसके लिए सिर पर एक साफ सूती गमछा या तौलिया लपेटकर सोएं।

​इन प्राकृतिक उपायों को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाकर आप बिना किसी दुष्प्रभाव के अनिद्रा और तनाव से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। 

✍️ लेखक: विजय कुमार कश्यप 

देखने के लिए स्क्रोल करें :

आयुर्वेदिक आदतें जो दवा से बेहतर हैं: स्वस्थ और दीर्घायु जीवन का प्राकृतिक मार्ग

क्या आप जानते हैं कि आपके घर की रसोई ही दुनिया की सबसे बड़ी और सुरक्षित डिस्पेंसरी है?

स्वस्थ मुस्कान का रहस्य: दांतों और मसूड़ों को मजबूत बनाने के संपूर्ण उपाय

30 की उम्र के बाद कमजोरी? शरीर में नई ताकत भर देंगे ये 10 हाई-प्रोटीन फूड्स

डिजिटल बुढ़ापा: क्या आपका स्मार्टफोन आपकी जवानी छीन रहा है?

रात 2 बजे अचानक नींद क्यों टूटती है? पानी पीने की गलत आदतें और समाधान

इन सरल अभ्यासों और रसोई की खानपान से दिमाग को बनायें शार्प

शरीर खुद ही करता है सभी रोगों का इलाज | जानें प्रकृति के अद्भुत रहस्य और प्राकृतिक उपचार

स्वास्थ्य और आयुर्वेद: द हेल्थ जरनल की ज्ञान-यात्रा

​चिकनगुनिया से जंग: लक्षण और प्रभावी घरेलू नुस्खे