https://www.thehealthjournal.co.in THE HEALTH JOURNAL written and designed by VIJAY K KASHYAP

शुगर कंट्रोल करने का बेहद आसान तरीका: 7 दिन में देखें फर्क

चित्र
शुगर कंट्रोल करने का बेहद आसान तरीका: 7 दिन में देखें फर्क   ​क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो रोजाना सुबह जल्दी उठकर वॉक करते हैं, मीठा खाना बिल्कुल बंद कर चुके हैं, चावल और आलू से परहेज करते हैं और समय पर दवाइयां भी लेते हैं, फिर भी आपकी ब्लड शुगर कंट्रोल में नहीं आ रही है? यदि हाँ, तो यह ब्लॉग आपके लिए ही है। ​आइए, इसे बेहतर ढंग से समझने के लिए शर्मा जी के एक वास्तविक उदाहरण से शुरुआत करते हैं। ​ शर्मा जी की कहानी: सब कुछ करने के बाद भी शुगर अनियंत्रित क्यों? ​ पिछले महीने शर्मा जी डॉक्टर के पास अपनी 6 महीने की शुगर रिपोर्ट्स का पूरा बंडल लेकर आए। वे बेहद अनुशासनप्रिय व्यक्ति हैं—रोजाना सुबह 5:00 बजे उठकर 40 मिनट वॉक करते थे, मीठा, चावल और आलू पूरी तरह से छोड़ चुके थे, और बिना किसी छुट्टी के अपनी दवाइयां नियमित रूप से ले रहे थे। इसके बावजूद उनकी फास्टिंग शुगर 190 से नीचे नहीं आ रही थी। थक हारकर उन्होंने पूछा, "डॉक्टर साहब, मैं सब कुछ कर रहा हूँ, फिर भी मेरी शुगर कंट्रोल में क्यों नहीं आ रही है?" ​ यदि आपकी कहानी भी शर्मा जी जैसी ही है, तो आइए जानते वे तीन मुख्य कारण...

लंबी उम्र तक आँखों की देखभाल कैसे करें : जानिए 10 असरदार आयुर्वेदिक और वैज्ञानिक उपाय






कोहिनूर से भी कीमती है ये आँखें  : 



आंखों की रोशनी बनाए रखना चाहते हैं? जानिए आंखों की देखभाल के 10 असरदार घरेलू और आयुर्वेदिक उपाय—साफ-सफाई, सही आहार, सुरमा, आंखों का व्यायाम और नियमित जांच।


आंखों की देखभाल क्यों है जरूरी.. ? 

--------------------------------------------------------------------


बढ़ती उम्र, स्क्रीन टाइम और प्रदूषण के कारण आंखों की रोशनी पर असर पड़ना आम हो गया है। लेकिन थोड़ी सी सावधानी और नियमित दिनचर्या से हम आंखों को जीवनभर स्वस्थ बनाए रख सकते हैं। 


1. स्वच्छ पानी से आंखों की सफाई 


हर 3 घंटे पर आंखें धोएं। 


ताजे पानी से आंखों को मलकर साफ करें।

इससे धूल और सूक्ष्म कणों से बचाव होता है।
2. आयुर्वेदिक सुरमा का प्रयोग
प्रातः और रात्रि में शुद्ध सुरमा लगाना लाभकारी है।
इससे आंखों की रोशनी तेज होती है और थकावट दूर होती है।
त्रिफला या आमला युक्त सुरमा विशेष लाभदायक माना जाता है।
3. आंखों का व्यायाम करें


गर्दन सीधी रखकर आंखों को ऊपर-नीचे, दाएं-बाएं घुमाएं।


20-20-20 नियम अपनाएं: 

हर 20 मिनट बाद 20 फीट दूर देखना, 20 सेकंड के लिए।


4. रात में पूरी नींद लें : 


कम से कम 6-7 घंटे की गहरी नींद जरूरी है।


नींद की कमी से आंखों में जलन, सूजन और थकावट होती है। 


5. डिजिटल डिटॉक्स जरूरी है 


मोबाइल, लैपटॉप और टीवी का सीमित उपयोग करें। 


ब्लू लाइट फिल्टर या चश्मा उपयोग में लें। 


6. धूल और धुएं से आंखों की सुरक्षा 


बाहर जाते समय सनग्लासेस पहनें।


यूवी किरणों और प्रदूषण से आंखों की रक्षा करें।


7. आंखों के लिए फायदेमंद आहार : 

    4-5 बादाम रात में पानी में भिगोकर 

सुवह छिलके उतार कर चबा चबा कर खाएं। जब

तक गाजर उपलब्ध हो सलाद में लेते रहें। 


8. सुबह-शाम टहलना शुरू करें 


15-20 मिनट की सैर आंखों को रक्त संचार बढ़ाने में मदद करती है। 


सूर्योदय की प्राकृतिक रोशनी आंखों के लिए लाभकारी होती है।


9. 40 की उम्र के बाद नियमित नेत्र जांच : 


वर्ष में एक बार कुशल नेत्र चिकित्सक से जांच करवाएं। 


मोतियाबिंद, ग्लूकोमा जैसे रोगों का प्रारंभिक निदान संभव होता है।


10. सही नंबर के चश्मे का उपयोग करें 


आंखों पर तनाव से बचने के लिए पावर का सही चश्मा पहनें। 


बिना नंबर या गलत नंबर के चश्मे से दृष्टिदोष बढ़ सकता है।


निष्कर्ष: 


आंखों की देखभाल एक निवेश है। आंखें अनमोल हैं। आयुर्वेद, संतुलित आहार, योग और आधुनिक विज्ञान को अपनाकर आप अपनी आंखों की रोशनी को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं। 

                     लेखक : विजय कुमार कश्यप 

देखने के लिए स्क्रोल करें :

आयुर्वेदिक आदतें जो दवा से बेहतर हैं: स्वस्थ और दीर्घायु जीवन का प्राकृतिक मार्ग

क्या आप जानते हैं कि आपके घर की रसोई ही दुनिया की सबसे बड़ी और सुरक्षित डिस्पेंसरी है?

स्वस्थ मुस्कान का रहस्य: दांतों और मसूड़ों को मजबूत बनाने के संपूर्ण उपाय

30 की उम्र के बाद कमजोरी? शरीर में नई ताकत भर देंगे ये 10 हाई-प्रोटीन फूड्स

डिजिटल बुढ़ापा: क्या आपका स्मार्टफोन आपकी जवानी छीन रहा है?

इन सरल अभ्यासों और रसोई की खानपान से दिमाग को बनायें शार्प

रात 2 बजे अचानक नींद क्यों टूटती है? पानी पीने की गलत आदतें और समाधान

स्वास्थ्य और आयुर्वेद: द हेल्थ जरनल की ज्ञान-यात्रा

शरीर खुद ही करता है सभी रोगों का इलाज | जानें प्रकृति के अद्भुत रहस्य और प्राकृतिक उपचार

​चिकनगुनिया से जंग: लक्षण और प्रभावी घरेलू नुस्खे