https://www.thehealthjournal.co.in THE HEALTH JOURNAL written and designed by VIJAY K KASHYAP

सर्दियों में पालक खाने के सही तरीके: विभिन्न रेसिपी से दोगुने स्वास्थ्य लाभ

चित्र
 पालक खाने के सही तरीके : विभिन्न रेसिपी से दोगुने स्वास्थ्य लाभ ​ सर्दियों का मौसम आते ही बाज़ार हरी-भरी पत्तेदार सब्जियों से सज जाते हैं, जिनमें पालक सबसे खास जगह रखती है। दिखने में साधारण लगने वाली पालक सेहत के मामले में बेहद शक्तिशाली है। आयुर्वेद में पालक को 'क्षीर कालिका', 'पर्णि शाक' और 'रसायन' वर्ग में रखा गया है, यानी यह शरीर को पोषण देने के साथ-साथ रोगों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ाती है। ​लेकिन क्या आप जानते हैं कि पालक खाने का तरीका इसके फायदों को दोगुना या आधा कर सकता है? आइए जानते हैं कि सर्दियों में पालक का पूरा पोषण कैसे प्राप्त किया जाए.?  ​ पालक क्यों है सेहत के लिए खास? ​पालक पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें निम्नलिखित तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं: ​ विटामिन्स और मिनरल्स: आयरन, विटामिन K, A, C, फोलेट और मैग्नीशियम। ​ एंटीऑक्सीडेंट्स: ल्यूटीन (Lutein) और ज़ीएक्थीन (Zeaxanthin) । ​ आयुर्वेदिक दृष्टिकोण: आयुर्वेद के अनुसार पालक रक्तवर्धक, अग्नि दीपन, वात-शामक और रसायन है। यह कब्ज, एनीमिया, थकान, त्वचा की जलन, बढ़े हुए वात-दोष और जोड...

उल्टी (वमन) कैसे रोकें : आयुर्वेदिक समाधान


उल्टी (वमन) एक असहज अनुभव : 

उल्टी (वमन) एक आम लेकिन असहज अनुभव है जो पाचन गड़बड़ी, मोशन सिकनेस, गर्भावस्था या संक्रमण के कारण हो सकती है। आयुर्वेद में इसके लिए कई असरदार घरेलू उपाय बताए गए हैं।

नीचे बताए गए उपाय सरल, प्राकृतिक और सुरक्षित हैं — बिना किसी साइड इफेक्ट के।

1. अदरक (शुंठी)

  • 1 चम्मच अदरक का रस + सेंधा नमक = तुरंत राहत।
  • अदरक और नींबू का रस मिलाकर भी सेवन करें।

2. प्याज और धनिया का रस

  • 1 चम्मच प्याज + 1 चम्मच अदरक का रस मिलाकर पीएं।
  • प्याज और धनिया का रस भी लाभकारी है।

3. लौंग और दालचीनी का काढ़ा

  • 5 लौंग को 250ml पानी में उबालें।
  • जब आधा रह जाए, मिश्री डालकर पिएं – दिन में 2-3 बार।

4. नीम के पत्ते

नीम के कोमल पत्तों का रस बनाकर धीरे-धीरे पीएं।

5. पुदीना और शहद

पुदीने के रस में 1 चम्मच शहद मिलाकर सेवन करें – ठंडक और राहत दोनों मिलती है।

6. आंवला (अमला)

आंवले का रस या चूर्ण उल्टी की प्रवृत्ति को कम करता है।

7. छाछ (तक्र)

1 गिलास छाछ + सेंधा नमक = पेट की जलन और उल्टी दोनों में राहत।

8. इलायची

1-2 इलायची चबाएं – तुरंत असर मिलेगा।

9. नींबू

  • नींबू की खुशबू सूंघने से मतली कम होती है।
  • नींबू पानी भी फायदेमंद है।

10. यात्रा के दौरान उपाय

  • सफर से पहले अदरक या पुदीना चाय पिएं।
  • इलायची या लौंग साथ रखें और ज़रूरत पड़ने पर चबाएं।
  • हल्का भोजन करें और ताज़ी हवा लें।
सावधानी: गर्भवती महिलाएं और छोटे बच्चे को बार-बार उल्टी होने पर डॉक्टर से संपर्क करना ज़रूरी है।

      लेखक : विजय कुमार कश्यप 


देखने के लिए स्क्रोल करें :

आयुर्वेदिक आदतें जो दवा से बेहतर हैं: स्वस्थ और दीर्घायु जीवन का प्राकृतिक मार्ग

क्या आप जानते हैं कि आपके घर की रसोई ही दुनिया की सबसे बड़ी और सुरक्षित डिस्पेंसरी है?

स्वस्थ मुस्कान का रहस्य: दांतों और मसूड़ों को मजबूत बनाने के संपूर्ण उपाय

30 की उम्र के बाद कमजोरी? शरीर में नई ताकत भर देंगे ये 10 हाई-प्रोटीन फूड्स

डिजिटल बुढ़ापा: क्या आपका स्मार्टफोन आपकी जवानी छीन रहा है?

रात 2 बजे अचानक नींद क्यों टूटती है? पानी पीने की गलत आदतें और समाधान

इन सरल अभ्यासों और रसोई की खानपान से दिमाग को बनायें शार्प

शरीर खुद ही करता है सभी रोगों का इलाज | जानें प्रकृति के अद्भुत रहस्य और प्राकृतिक उपचार

स्वास्थ्य और आयुर्वेद: द हेल्थ जरनल की ज्ञान-यात्रा

​चिकनगुनिया से जंग: लक्षण और प्रभावी घरेलू नुस्खे