https://www.thehealthjournal.co.in THE HEALTH JOURNAL written and designed by VIJAY K KASHYAP

शुगर कंट्रोल करने का बेहद आसान तरीका: 7 दिन में देखें फर्क

चित्र
शुगर कंट्रोल करने का बेहद आसान तरीका: 7 दिन में देखें फर्क   ​क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो रोजाना सुबह जल्दी उठकर वॉक करते हैं, मीठा खाना बिल्कुल बंद कर चुके हैं, चावल और आलू से परहेज करते हैं और समय पर दवाइयां भी लेते हैं, फिर भी आपकी ब्लड शुगर कंट्रोल में नहीं आ रही है? यदि हाँ, तो यह ब्लॉग आपके लिए ही है। ​आइए, इसे बेहतर ढंग से समझने के लिए शर्मा जी के एक वास्तविक उदाहरण से शुरुआत करते हैं। ​ शर्मा जी की कहानी: सब कुछ करने के बाद भी शुगर अनियंत्रित क्यों? ​ पिछले महीने शर्मा जी डॉक्टर के पास अपनी 6 महीने की शुगर रिपोर्ट्स का पूरा बंडल लेकर आए। वे बेहद अनुशासनप्रिय व्यक्ति हैं—रोजाना सुबह 5:00 बजे उठकर 40 मिनट वॉक करते थे, मीठा, चावल और आलू पूरी तरह से छोड़ चुके थे, और बिना किसी छुट्टी के अपनी दवाइयां नियमित रूप से ले रहे थे। इसके बावजूद उनकी फास्टिंग शुगर 190 से नीचे नहीं आ रही थी। थक हारकर उन्होंने पूछा, "डॉक्टर साहब, मैं सब कुछ कर रहा हूँ, फिर भी मेरी शुगर कंट्रोल में क्यों नहीं आ रही है?" ​ यदि आपकी कहानी भी शर्मा जी जैसी ही है, तो आइए जानते वे तीन मुख्य कारण...

नाभी (धरन) खिसकने की ऐसे करें पहचान : ठीक करें इस तरह



नाभी (धरन) खिसकने के लक्षण :ऐसे ठीक करें


नाभी खिसकना (Navel Displacement) एक सामान्य लेकिन महत्वपूर्ण समस्या है, जो पाचन तंत्र, पेट दर्द और शारीरिक असंतुलन का कारण बन सकती है। इसे पहचानने के लिए कुछ आसान तरीके हैं, जिनसे आप बिना किसी चिकित्सकीय उपकरण के स्वयं इसका पता लगा सकते हैं।


नाभी खिसकने की पहचान कैसे करें..? 

1. हथेली के किनारे की रेखाओं का मिलान करें:

दोनों हथेलियों को सीधा पसारें।

हथेलियों के कनिष्ठा उंगली से लेकर कलाई तक के किनारों को एक-दूसरे से मिलाएं।

यदि दोनों हथेलियों के किनारे की रेखाएं सही से मेल खाती हैं, तो नाभी अपने स्थान पर है।

अगर रेखाएं आगे या पीछे दिखाई दें, तो यह नाभी खिसकने का संकेत है।



2. अंगूठे और तर्जनी के बीच मांसल भाग की जांच:

एक हाथ की अंगूठे और तर्जनी के बीच मांसल भाग को दूसरे हाथ की अंगूठा और तर्जनी से दबाकर पंच करें।

अगर इस हिस्से में जरूरत से ज्यादा दर्द महसूस होता है, तो नाभी खिसकने की संभावना होती है।




नाभी खिसकने के कारण : 

अचानक भारी वजन उठाना  


गलत तरीके से झुकना या गिरना  


अत्यधिक शारीरिक श्रम  


अचानक दौड़ना या कूदना


नाभी खिसकने का प्रभाव : 


शरीर के किसी भी हिस्से में असामान्य दर्द 


पेट दर्द, अपच और गैस की समस्या 


शारीरिक थकान और कमजोरी 


महिलाओं में मासिक धर्म की अनियमितता


नाभी खिसकने को ठीक करने के उपाय : 

उपाय 1: हाथ की नस को खींचना 


बिना जूते-चप्पल के सीधे खड़े हो जाएं।
किसी एक हाथ की कोहनी को 90 डिग्री पर मोड़ें।
दूसरे हाथ के अंगूठे और तर्जनी से गोलाकार 'प्लास' जैसा आकार बनाएं।
मोड़े हुए हाथ को ढीला छोड़ें और बांह के मसल्स की नस को पकड़कर हल्के झटके के साथ खींचें। ऐसा करते ही मसल्स में नस का उभार (बेंगड़ा उठने सा) स्पष्ट थोड़ी देर के लिए दिखनी चाहिए। ऐसा तब तक करें जब तक उभार दृष्टिगोचर न हो। अन्यथा 

यह क्रिया 2-3 बार करें, फिर दूसरे हाथ में भी यही प्रक्रिया दोहराएं।

उपाय 2: चित लेटकर पैरों को उठाना 


सीधा चित लेट जाएं और दोनों पैरों को एक साथ सटा लें।
दोनों पैरों को एक साथ जितना ऊँचा उठा सकें, उतना उठाएं।
यदि संभव न हो, तो किसी की मदद भी ली जा सकती है।
इस प्रक्रिया को 2-3 बार दोहराएं।
2-3 दिन के अभ्यास से नाभी अपने स्थान पर आ जाती है।


सावधानी : 


यह उपाय खाली पेट करें। 


अचानक झटके से बचें। 


यदि दर्द अधिक हो या लंबे समय तक बना रहे, तो विशेषज्ञ से संपर्क करें।

निष्कर्ष : 

नाभी खिसकना एक सामान्य समस्या है, जिसे सही तरीके से पहचानकर और बिना दवा के सरल उपायों से ठीक किया जा सकता है। इन प्राकृतिक उपायों को अपनाकर आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।


✍️ लेखक : विजय कुमार कश्यप

देखने के लिए स्क्रोल करें :

आयुर्वेदिक आदतें जो दवा से बेहतर हैं: स्वस्थ और दीर्घायु जीवन का प्राकृतिक मार्ग

क्या आप जानते हैं कि आपके घर की रसोई ही दुनिया की सबसे बड़ी और सुरक्षित डिस्पेंसरी है?

स्वस्थ मुस्कान का रहस्य: दांतों और मसूड़ों को मजबूत बनाने के संपूर्ण उपाय

30 की उम्र के बाद कमजोरी? शरीर में नई ताकत भर देंगे ये 10 हाई-प्रोटीन फूड्स

डिजिटल बुढ़ापा: क्या आपका स्मार्टफोन आपकी जवानी छीन रहा है?

इन सरल अभ्यासों और रसोई की खानपान से दिमाग को बनायें शार्प

रात 2 बजे अचानक नींद क्यों टूटती है? पानी पीने की गलत आदतें और समाधान

स्वास्थ्य और आयुर्वेद: द हेल्थ जरनल की ज्ञान-यात्रा

शरीर खुद ही करता है सभी रोगों का इलाज | जानें प्रकृति के अद्भुत रहस्य और प्राकृतिक उपचार

​चिकनगुनिया से जंग: लक्षण और प्रभावी घरेलू नुस्खे