https://www.thehealthjournal.co.in THE HEALTH JOURNAL written and designed by VIJAY K KASHYAP

जौ (Barley): आयुर्वेद का 'सुपरफूड' और आपकी सेहत का वरदान

चित्र
​ जौ (Barley): आयुर्वेद का 'सुपरफूड' और आपकी सेहत का वरदान ​ आज के दौर में जब हम नई-नई बीमारियों से घिरे हैं, तब आयुर्वेद की ओर लौटना ही समझदारी है। आयुर्वेद में 'यव' यानी जौ को केवल एक अनाज नहीं, बल्कि एक दिव्य औषधि माना गया है। चरक संहिता और सुश्रुत संहिता जैसे प्राचीन ग्रंथों में इसके असाधारण औषधीय गुणों का वर्णन है।  ​1. मधुमेह (Diabetes) में रामबाण ​आज भारत को 'वर्ल्ड डायबिटीज कैपिटल' कहा जा रहा है। आयुर्वेद में जौ को 'यव प्रधानस्तु भवेत प्रमेह' कहकर प्रमेह (डायबिटीज सहित 20 प्रकार के रोग) का प्रमुख आहार बताया गया है। ​ कैसे काम करता है: जौ में बीटा-ग्लूकन (Beta-glucan) नामक सॉल्युबल फाइबर होता है, जो शरीर में कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को धीमा कर देता है, जिससे ब्लड शुगर में अचानक उछाल (Sugar Spike) नहीं आता। ​ उपयोग: मधुमेह के रोगी जौ के सत्तू या जौ की रोटी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ​2. यूरिन और किडनी स्वास्थ्य (Urinary & Kidney Health) ​किडनी स्टोन, यूटीआई (UTI), और बार-बार यूरिन आने जैसी समस्याओं में जौ अत्यंत लाभकारी है। ​ ...

Full body HEALTH CHECK UP(फ्री आफ कोस्ट)



आज मंहगे शहरों में फुल बॉडी चेक-अप (Full Body Check-up) कराने जाएं तो किसी न किसी बीमारी का निकल जाना कोई चौंकाने वाली बात नहीं है। फिर उससे उबरने के चक्कर में अन्य स्वास्थ्य संबंधी बाधाओं से घिर जाने में देर नहीं लगती।

स्वयं कैसे पता करें अपनी सेहत का हाल?

​मनुष्य का शरीर एक आटोमैटिक मशीन है। उम्र के साथ इसकी कार्यक्षमता स्वमेव कम होती जाती है, किन्तु कुछ सक्रिय प्राकृतिक प्रयासों और खान-पान की शैलियों में बदलाव लाकर इसे मेंटेन किया जा सकता है। इसके लिए किसी बड़े अस्पताल में जाकर चेक-अप कराने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे अपना 'इम्युनिटी स्कोर' जान सकते हैं।

​अपना इम्यूनिटी स्कोर (Immunity Score) की गणना करें:

  • No Constipation: रोज पेट पूरी तरह साफ होना।
  • No Excess Weight: शरीर में अतिरिक्त वजन न होना।
  • Clear Skin: त्वचा का साफ होना।
  • No Laziness: आलस्य का न होना।
  • Strong Sense of Hunger: तेज भूख लगना।
  • Sound Asleep: गहरी नींद आना।
  • No Body Pain: शरीर के किसी भी अंग में दर्द न होना।
  • Feeling Happiness: हर पल खुशी की अनुभूति।
  • Uniform Warmth: शरीर के सभी भागों में एक समान गर्माहट।

​शरीर की जांच: सरल स्वास्थ्य परीक्षण (Self-Tests)

    ​इन तीन क्रियाओं को करके आप आसानी से अपने शरीर की फिटनेस जान सकते हैं:

क्रिया 1: संतुलन परीक्षण (Balance Test)

    ​बिल्कुल सीधे खड़े हो जाएं। किसी एक पैर के घुटने को मोड़कर जांघ को पेट से 90° का कोण बनाते हुए उठाएं। घड़ी देखकर 30 सेकंड तक स्थिर रहें। यही क्रिया दूसरे पैर से दोहराएं। यदि आप इसमें सफल हैं, तो कमर से पैर तक के लिए चेक-अप की कोई जरूरत नहीं है।

क्रिया 2: भुजाओं की शक्ति परीक्षण (Strength Test)

    अपने बॉडी वेट का 10% वजन (जैसे 65 किलो के लिए 650 ग्राम) की एक पोटली बनाएं। हाथ को शरीर से 90° पर सीधा तानकर मुट्ठी नीचे की ओर रखें और पोटली को 30 सेकंड तक थामे रखें। दोनों हाथों से यह क्रिया करने के बाद यदि आप बिना डगमगाए स्थिर रहते हैं, तो आपके बाजू पूरी तरह शक्तिशाली हैं।

क्रिया 3: श्वसन क्षमता परीक्षण (Respiratory Test)

    आराम से बैठ जाएं। मुंह बंद करके किसी हाथ से दोनों नासिका छिद्रों को बंद कर लें और सांस रोकें। यदि आप 30 से 60 सेकंड तक सांस रोक पाने में सक्षम हैं, तो आपका हृदय (Heart) और फेफड़े (Lungs) बिल्कुल स्वस्थ हैं।

निष्कर्ष:

    ​इस प्रकार आप अपने शरीर के वेलनेस और स्ट्रेंथ के बारे में स्वयं जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही यह पता चल जाएगा कि आपको आगे किसी मेडिकल कंसल्टेंसी की जरूरत है अथवा नहीं।


देखने के लिए स्क्रोल करें :

क्या आप जानते हैं कि आपके घर की रसोई ही दुनिया की सबसे बड़ी और सुरक्षित डिस्पेंसरी है?

इन सरल अभ्यासों और रसोई की खानपान से दिमाग को बनायें शार्प

शरीर खुद ही करता है सभी रोगों का इलाज | जानें प्रकृति के अद्भुत रहस्य और प्राकृतिक उपचार

उम्र बढ़ने के साथ शरीर से ज्यादा मन जिम्मेवार है यौन दुर्बलता हेतु : नित्य नाड़ी शोधन कर इच्छा को बलवान बनायें

नीम और हल्दी का सही उपयोग करके टाइप 2 डायबिटीज (शुगर) को कंट्रोल करें – प्राकृतिक और असरदार उपाय

गर्मी के दिनों में चना सत्तू खाने के फायदे - एक संपूर्ण गाइड

अनुशासित मन-मस्तिष्क ही राज है स्वस्थ रहने का

टाईप 2 शुगर से बचाव (Type 2 Sugar prevention) का आसान और बेहतर उपाय

कान दर्द की समस्या: पाएं असरदार आयुर्वेदिक समाधान

गहरी नींद से खुद-ब-खुद ठीक होने लगती हैं ये बीमारियाँ : फायदे जानकर हैरान रह जायेंगे